फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है गठबंधन सरकार: अजय चौटाला

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करतें जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला विधायक नैना चौटाला के दादरी आवास पर जिले के कार्यकर्ताओं से मिले। अजय चौटाला ने कहा कि जजपा द्वारा किए गए सभी चुनावी वायदों को शीघ्र पूरा करने की दिशा में मौजूदा सरकार काम कर रही हैं। प्रदेश के युवाओं को नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण देकर गठबंधन सरकार ने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है जिससे युवाओं वर्ग में सरकार के प्रति एक भरोसा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

अजय चौटाला ने कहा कि जिस विश्वास के साथ युवाओं ने बढ़ चढ़कर प्रदेश सरकार को अपना मत दिया था, आज सरकार उस भरोसे पर कायम रही है। महिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत की भागीदारी देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम भी गठबंधन सरकार ने किया है। इस अवसर पर नरेश द्वारका, राजदीप फौगाट, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, राजेंद्र लितानी, संजीव मंदौला, विजय सांगवान मंदौला, कुलदीप सांगवान, विनोद कुमारी, ओमधारा काकड़ौली, शकुंतला श्योराण, कमलेश सोनी, मनफूल शर्मा, रामनिवास मिर्च, धर्मराज, योगेश इमलोटा, रमेश कोच, ऋषिपाल उमरवास, मंजीत फौगाट, भूप मांढी, एडवोकेट रविंद्र चरखी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें