बौंदकलां। गांव भागवी स्थित शहीद जगदीश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च विद्यालय में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी कर्नल फतेह सिंह के परिजनों ने किया।
प्रोफेसर विनोद बाला ने बताया कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रा पलक और कीर्ति ने दूसरा स्थान पाया था। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा परिणाम में अनीता ने प्रथम और तमन्ना ने द्वितीय स्थान पाया था। छात्र वर्ग में हितेश, शुभम, सचिन कक्षा दसवीं में पहले तीन स्थानों पर रहे थे।
प्राध्यापिका नरेश देवी, डाॅ. सुशीला तक्षक ने भी उन्हें प्रेरित किया। अर्जुन तक्षक और सार्थक तक्षक ने छात्राओं को प्रसाद बांटा। शिक्षक यादवेंद्र सिंह ने बताया कि इसी परिवार ने कर्नल फतेह सिंह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये का दान कर अपने खर्च पर खेल कोच नियुक्त किए हैं। इस दौरान प्राचार्या उमेश श्योराण, इंदू बाला, अमरपती, आशा देवी, गीता रोहिल्ला, सुशील कुमार, चांद सिंह आदि मौजूद रहे।
विजेताओं को 11,000 की राशि भेंट कर सम्मानित किया
चरखी दादरी। हरियाणा माइनिंग क्रशर एसोसिएशन प्रधान सोमबीर घसोला ने गांव कादमा में अरावली स्कूल में विजेता छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने विजेताओं को 11,000 की राशि भेंट की।
एसोसिएशन के प्रधान सोमबीर घसौला ने खेलों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेलों के जरिये यह भी समझ मिलती है कि कोई एक स्पर्धा हारने और जीतने भर से विजेता नहीं बन सकता। लगातार अभ्यास और प्रतिस्पर्धाओं में पहुंच कर चुनौती रखते रहेंगे तो विजेता अवश्य बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर सरपंच सचिन कुमार बडराई, जिला पार्षद अशोक कादमा, चंद्र गहलोत आदि मौजूद रहे।