चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे। हवा की गति छह किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 63 प्रतिशत रही। दिनभर उमस भरी गर्मी बनी रही।
अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही मौसम शुष्क एवं साफ बना रहा। दोपहर को धूप तेज हो गई। इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। सुबह के समय तो मौसम अनुकूल बना रहता है। दिन में गर्मी महसूस हो रही है। वहीं, किसान खेतों में बाजरा की कटाई के काम में जुटे हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 20 सितंबर तक सीमित भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।