फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दूसरे दिन भी मौसम परिवर्तनशील रहा, दिनभर रही आंशिक बादलवाही

Sun, 25 Oct 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से शनिवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहा। दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव आने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को चरखी दादरी का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम में बदलाव का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रविवार को भी प्रदेश के उत्तरी जिलों में देखने को मिल सकता है। इस मौसम प्रणाली के कारण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। इसके प्रभाव से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है वहां हवाएं शांत रहने पर सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें