गांव गोपी स्थित मिडिल स्कूल की गिरी दीवार।
- फोटो : 1
बाढड़ा। गांव गोपी स्थित राजकीय मिडिल स्कूल की चाहरदीवारी अचानक गिरने से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे अन्यथा जान-माल का नुकसान हो सकता था। दीवार गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष का माहौल बन गया।
ग्रामीण बिजेंद्र, बीडीसी अशोक कुमार, सुनील, सतीश, नवीन, सचिन, संदीप सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल की चाहरदीवारी काफी समय से जर्जर हालत में थी, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। बार-बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई जिसका नतीजा अब सामने आ गया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में रोजाना सैकड़ों बच्चे पढ़ने आते हैं और दीवार गिरने से उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
उन्होंने शिक्षा विभाग व प्रशासन से मांग की है कि स्कूल की चाहरदीवारी का जल्द निर्माण कराया जाए और अन्य जर्जर भवनों की भी जांच करवाई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने भी स्थिति का जायजा लिया और उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
उन्होंने कहा कि दीवार गिरने के कारण लावारिस पशु स्कूल में घूमते रहते हैं जिससे बच्चों के साथ कोई भी हादसा हो सकता है। सरपंच कुलबीर ने बताया कि दीवार का एस्टीमेट तैयार कर भेज दिया है और जल्द ही दीवार का निर्माण करवा दिया जाएगा।