फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अचीना स्कूल में आयोजित मंडल स्तरीय युवा संसद में छात्राओं ने बेबाकी से रखे अपने विचार

Thu, 29 Jan 2026 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
युवा संसद के दौरान मौजूद विद्यार्थी, अतिथि व स्टॉफ सदस्य। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव अचीना स्थित स्वतंत्रता सेनानी श्योकरण सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को मंडलस्तरीय युवा संसद का आयोजन किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अचीना की छात्राओं ने दादरी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कार्यक्रम में प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

युवा संसद में छात्राओं की ओर से संसद की विभिन्न गतिविधियों का सजीव प्रस्तुतिकरण किया गया। पक्ष और विपक्षी छात्र सांसदों में विभिन्न मुद्दों पर तीखी बहस देखने लायक थी। छात्रा पूजा व अन्नु ने क्रमश: नेता प्रतिपक्ष व नेता सदन की भूमिका अदा की। कुमारी मुस्कान के मोटर वाहन अधिनियम पर प्रस्तुतिकरण की सभी ने काफी प्रशंसा की। कुमारी पावनी ने लोकसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि व रिटायर्ड हेड मास्टर नारायण सिंह यादव ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर सहभागिता की। डॉ. अजय लोहान ने ऑब्जर्वर व सत्यपाल, डॉ. सोमबीर यादव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय युवा संसद की दावेदारी की प्रबल संभावना व्यक्त की व उनके प्रदर्शन को बेहतरीन बताया। एनआरआई नारायण सिंह यादव ने युवा संसद को छात्राओं के संसदीय प्रक्रियाओं की बारीकियों को जानने का बेहतर अवसर बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डाइट लेक्चरर डॉ. ओमप्रकाश, प्राचार्य विजय कुमार, रोशनलाल, सम्राट, बलवान, सरोज, रामकिशन, सरोज सोनानिया आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें