फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर्स ने दिया धरना, चेतावनी : दो दिन में मांगें पूरी न होने पर करेंगे पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
मांगों के लिए धरने पर नारेबाजी करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
बाढड़ा। जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल ऑपरेटर्स ने दूसरी बार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों के लिए रोष जताया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाएगी तो दो दिन बाद पेयजल आपूर्ति ठप कर दी जाएगी। एसडीओ ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया, लेकिन लिखित रूप में भरोसा न मिलने पर धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता प्रताप शर्मा बाढड़ा ने की। उन्होंने कच्चे और स्थायी कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर सिंह शर्मा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि कौशल रोजगार योजना में उनके पूर्व के पूरे अनुभव को शामिल किया जाए, जिससे उनकी सेवा का उचित मूल्यांकन हो सके और भविष्य में स्थायी नियुक्ति या वेतनमान में लाभ मिल सके।
शर्मा ने चेतावनी दी कि सरकार या विभाग उनकी मांगें पूरी नहीं करता तो धरना जारी रहेगा। कर्मचारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर सरकार व विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस माैके पर बाढड़ा प्रधान सुमित कादयान, सचिव जयभगवान शर्मा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र बिलावल, अली मोहम्मद, शिवकुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें