फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: टायर फटने से ट्रक असंतुलित होकर दूसरे वाहन से टकराया, चालक-क्लीनर की मौत

Sat, 24 Feb 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटे दोनों ट्रक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली मुख्य मार्ग पर मोरवाला गांव से निकलते ही शुक्रवार को एक ट्रक का टायर फट गया। इससे ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पहले से पलटे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक सवार चालक और क्लीनर की मौत हो गई। दोनों मृतक झज्जर जिले के गोधड़ी गांव के रहने वाले थे। वहीं, इमलोटा चौकी पुलिस ने दादरी नागरिक अस्पताल में दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोधड़ी निवासी नरेश (45) पेशे से चालक था जबकि चमन (40) क्लीनर के तौर पर काम करता था। शुक्रवार सुबह वो क्रशर जोन से ट्रक में भवन निर्माण सामग्री लेकर झज्जर जा रहे थे। जब वो मोरवाला गांव से निकलकर दुबलधन रोड टी-प्वाइंट पर पहुंचे तो उनके ट्रक का अचानक टायर फट गया।
टायर फटने के कारण चालक नरेश संतुलन खो बैठा और असंतुलित ट्रक सड़क किनारे पहले से पलटे ट्रक से टकरा गया। गनीमत रही कि पहले से पलटे ट्रक में कोई नहीं था। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे ट्रक के चालक नरेश और क्लीनर चमन को पुलिसकर्मी उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतकों के परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंचे। वहां पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर दोनों के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन



नरेश के हैं दो बच्चे, चमन था निसंतान
हादसे में दम तोड़ने वाले ट्रक चालक नरेश के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। वहीं, दूसरा मृतक चमन विवाहित था, लेकिन उसके कोई संतान नहीं है। दोनों लंबे समय से साथ काम करते थे। इस हादसे ने दोनों के परिवार को जीवनभर का दर्द दे दिया।


हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन
हादसे में दोनाें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक के कलपुर्जे दूर तक फैल गए और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को ट्रक सवार घायलों को बाहर निकालने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए।



मोरवाला के समीप शुक्रवार को हादसा हुआ। इसमें गोधड़ी निवासी ट्रक चालक नरेश और क्लीनर चमन की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

सुनील, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी, इमलोटा चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें