फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: दादरी में जनसंगठनों ने शहर में निकाली शव यात्रा, 26 को ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान

Fri, 23 Feb 2024 04:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी में प्रदर्शनकारी सुबह 11 बजे रोजगार्डन में एकत्र होना शुरू हुए और वहां रोष बैठक की। वक्ताओं ने संबोधन में सरकार पर निशाना साधते हुए किसान आंदोलन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार एमएसपी की मांग कर रहे किसानों पर जुल्म ढहा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन को लेकर दादरी जिले में भी हलचल शुरू हो गई है। शनिवार को खापों की रहनुमाई में विभिन्न जनसंगठनों ने एक मंच पर आकर शहर में प्रदर्शन किया और परशुराम चौक पर सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारी संगठनों ने 26 फरवरी को दादरी शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का भी ऐलान किया है। शुक्रवार दोपहर संगठनों के प्रदर्शन के चलते शहर में ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रही।

विज्ञापन


इससे पहले प्रदर्शनकारी सुबह 11 बजे रोजगार्डन में एकत्र होना शुरू हुए और वहां रोष बैठक की। वक्ताओं ने संबोधन में सरकार पर निशाना साधते हुए किसान आंदोलन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार एमएसपी की मांग कर रहे किसानों पर जुल्म ढहा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जल्द अपनी कार्यवाही बंद नहीं की तो किसान और कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की कायरतापूर्ण हरकतों के खिलाफ 26 फरवरी को जिला स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

वहीं, पूर्व राज्यपाल सतपाल मलिक के विरुद्ध ईडी के छापों को लेकर वक्ताओं ने कड़ा रोष जताते हुए कहा कि किसान के पक्ष में बोलने के कारण सतपाल मलिक पर नाजायज दवाब बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के ओच्छे हथकंडों से किसान और मजदूर हताश नहीं होंगे और आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। इसके बाद शहर में रोष प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इन संगठनों के पदाधिकारियों ने लिया भाग
प्रदर्शन में फौगाट खाप प्रधान बलवंत व सचिव सुरेश फौगाट, किसान सभा के रणधीर कुंगड़, पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, राजकुमार घिकाड़ा, कमलेश भैरवी, सुरेश फौगाट, राजू मान, अजीत फौगाट, पूर्व पार्षद विरेंद्र पप्पू, रिंपी फौगाट, आप जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू, प्रकाश भैरवी, सत्या लेघा व योगेश इमलोटा आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें