फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने बाइक को एक किमी. तक घसीटा, किशोर समेत 2 की मौत

विज्ञापन
मृतक सोमबीर। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
दादरी-कलियाणा रोड पर मंगलवार देर शाम एक ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रॉली के पिछले हिस्से में फंस गई। ट्रैक्टर चालक करीब एक किलोमीटर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। हादसे में कलियाणा निवासी किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। किशोर की मौत के साथ ही घर का इकलौता चिराग बुझ गया। बुधवार सुबह सदर थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलियाणा निवासी सोमबीर (37) राजमिस्त्री था, जबकि 16 साल का अंकित उसके साथ काम सीखने जाता था। मंगलवार को वे दोनों बाइक पर सवार होकर काम करने दादरी आए थे। देर शाम जब वे गांव लौट रहे थे तो कलियाणा मोड़ से थोड़ा आगे चलते ही सामने से तेज रफ्तार आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित ट्रॉली के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक ट्रॉली में फंसने से सोमबीर करीब 600 मीटर तक घिसटता चला गया। वहीं, बाइक इससे करीब 400 मीटर आगे जाकर ट्रैक्टर से अलग हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोमबीर को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। बुधवार सुबह मृतक सोमबीर के परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। बुधवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपी ट्रैक्टर चालक कमोद निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

- जोगेंद्र सिंह, एएसआई एवं जांच अधिकारी

मृतक अंकित।- फोटो : CharkhiDadri

दुर्घटनाग्रस्त बाइक।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें