फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिंदर हत्याकांड : पत्नी को सौंपी दस लाख की आर्थिक सहायता राशि

विज्ञापन
मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि सौंपते डीसी राजेश जोगपाल और एसपी विनोद कुमार। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
बिंदर हत्याकांड मामले में मंगलवार को डीसी और एसपी ने मृतक की पत्नी को डीआईटीएस में कांट्रेक्ट की नौकरी का ज्वाइनिंग पत्र और आर्थिक सहायता के तौर पर दस लाख रुपये सौंपे। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मृतक के माता-पिता की आंखों से आंसू निकल आए। डीसी राजेश जोगपाल ने उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि प्रशासन से आगे भी जो मदद बनेगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश जोगपाल और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मंगलवार को मृतक बिंदर की पत्नी अशीना को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। पांच लाख की आर्थिक सहायता पुलिस विभाग की तरफ से दी गई, जबकि पांच लाख रुपये डीसी ने रेडक्रॉस के फंड से मृतक की पत्नी को दिए। इसके अलावा अशीना को डीआईटीएस में नौकरी का ज्वाइनिंग पत्र सौंपा गया। कांट्रेक्ट पत्र तीन साल बाद फिर रिन्यू होगा। बिंदर के पिता कृष्ण ने डीसी और एसपी का इस सहायता के लिए आभार जताया।
यह है मामला
गत सात फरवरी को रोहतक एसटीएम इनपुट के आधार पर काले रंग की अल्टो का पीछा करते हुए दादरी महेंद्रगढ़ चुंगी पहुंची थी। टीम को एक चाय की दुकान के समीप काले रंग की अल्टो खड़ी नजर आई। टीम में शामिल सिपाही हरेंद्र ने अल्टो में बदमाश होने की सोचकर गोली चला दी। गोली कार की पिछली सीट पर बैठे बिंदर को जा लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस संबंध में आरोपी हरेंद्र की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि भिवानी क्राइम ब्रांच अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें