फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़कों पर लगी सोलर लाइटें खराब शाम को बाजार में छा जाता है अंधेरा

Wed, 27 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कस्बे में खराब पड़ी सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बे की सड़कों पर लगी सोलर लाइटें खराब हो चुकी हैं जिसके कारण सूरज ढलते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इससे कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने इन लाइटों को दुरुस्त करवाने और इनके स्थान पर नई लाइटें लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन

दुकानदार सुरेश कुमार, अनिल कुमार, अशोक कुमार, सुखबीर, विजयपाल, जगदीश आदि ने बताया कि प्रशासन की ओर से कस्बे की सड़कों को रात्रि में रोशन करने के लिए कुछ वर्ष पहले सौर उर्जा आधारित लाइटें लगवाई गई थीं जिन पर करीब 75 लाख रुपये खर्च आया था लेकिन लाइटें लगवाने के बाद इनकी सुध नहीं ली गई। कस्बे की हर सड़क पर काफी लाइटें खराब पड़ी हैं जिसके कारण शाम होते ही कस्बे की सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इससे कस्बे के दुकानदारों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कस्बे की सड़कों पर लगाई गई सौलर लाइटों को ठीक करवाया जाए ताकि आमजन को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें