फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुलिस से घिरता देख इनामी बदमाश ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 14 May 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
5 हजार का इनामी बदमाश संजय उर्फ भेड़िया की फाइल फोटो।
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सिंघाना गांव के समीप एसटीएफ के घेराबंदी करने पर पांच हजार के इनामी बदमाशा संजय उर्फ भेड़िया ने खुद को गोली मार ली। आत्महत्या करने से पहले उसने दो फायर भी किए। दादरी के गांव कलियाणा निवासी संजय उर्फ भेड़िया बाबा गैंग से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ दादरी के अलावा भिवानी व झज्जर जिले के पुलिस थाने में सात केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

संजय उर्फ भेड़िया को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दबिश दी थी। एसटीएफ और संजय उर्फ भेड़िया का सिंघाना गांव के समीप आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि संजय उर्फ भेड़िया ने पुलिस को देखकर एक फायर हवा में, जबकि दूसरा जमीन पर किया। इसके बाद तीसरी गोली उसने खुद के सिर में ही मार ली।

5 महीने से घर नहीं आया था भेड़िया

बदमाश संजय भेड़िया के पिता लखी राम की मौत हो चुकी है और उसकी मां सुशीला देवी मजदूरी करती है। संजय भेड़िया करीब 5 माह से घर नहीं आया है। संजय के दो भाई सोनू व नवीन पढ़ाई कर रहे हैं व बहन की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार संजय आपराधिक प्रवृत्ति का था, इसलिए उसे घर से बेदखल किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किस थाने में संजय पर कब दर्ज हुआ केस
8 जनवरी 2020 को भिवानी शहर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ।
9 जुलाई 2020 को दादरी शहर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ।
9 अक्तूबर 2020 को झोझूकलां थाने में मुकदमा नंबर 191 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ।
9 अक्तूबर 2020 को झोझूकलां थाने में मुकदमा नंबर 193 विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ।
10 अप्रैल 2022 को दादरी शहर थाने में शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज।
22 मई 2022 को झज्जर जिले के बेरी थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ।
12 सितंबर 2022 को दादरी सदर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें