एमसी कॉलोनी में पूर्व चेयरमैन को याद करते शहरवासी।
चरखी दादरी। नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्योराम श्योराण की 20वीं पुण्य तिथि पर स्थानीय एमसी काॅलोनी में उनकी समाधि स्थल पर हवन किया गया। शहर के गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके जीवन व आदर्शों को याद करते हुए समाज सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्योराम श्योरण ने समाजसेवा में सराहनीय कार्य किए। जरूरतमंदों की सेवा एवं सहयोग में वह सदैव तत्पर रहते थे। इस मौके पर उनके ज्येष्ठ पौत्र आनंद सिंह श्योराण, आकाश श्योराण, विधायक सोमबीर सांगवान, जिला परिषद चेयरमैन मंदीप श्योराण, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, पूर्व विधायक नृपेंद्र सिंह श्योराण, पूर्व विधायक कर्नल रघुबीर छिल्लर, पूर्व चेयरमैन जगबीर श्योराण, पूर्व पार्षद प्रीतम जांगड़ा, पूर्व डीएसपी प्यारेलाल, पूर्व प्राचार्य बलबीर सिंह, संजीव मंदौला, ऋषिपाल उमरवास, पूर्व बीईओ सूरजभान छिल्लर, सूबेदार मेजर कृष्ण कुमार ने दिवंगत आत्मा को याद किया।