फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: एक सप्ताह पहले दुर्घटना में घायल ने दम तोड़ा

Sun, 20 Aug 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव बडेसरा-कांहड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव कादमा निवासी विकास ने बताया कि उसका पिता महेंद्र गत 12 अगस्त को बाइक पर सवार होकर गांव काकडौली से घर लौट रहा था। जब वह गांव बडेसरा- कांहड़ा के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गया था। उसे हिसार स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां गत दिवस उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें