फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 5 साल से साफ पानी को तरस रहे वार्ड-5 के लोग, कैंपर आैर टैंकर का भी बढ़ा बोझ

विज्ञापन
वार्ड में दूषित पानी सप्लाई होने से नाराज महिलाएं विभाग के प्रति रोष जताते हुए। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-5 में पिछले पांच सालो से दूषित पेयजल की सप्लाई होने से वार्डवासियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी पीने के लिए पानी के कैंपर मंगवा रहे हैं वहीं अन्य घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए टैंकर मंगवाए जा रहे हैं जिससे वार्डवासियों को दोहरा आर्थिक नुकसान वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद का कहना हैं कि पेयजल सप्लाई ठीक करवाने के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है लेकिन लंबा समय गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। विभाग की लापरवाह कार्यशैली के चलते महिलाओं में भारी रोष बना हुआ है।
चार हजार की आबादी वाले वार्ड पांच में दूषित पेयजल सप्लाई की गंभीर समस्या बनी हुई है। गर्मी के सीजन में जहां लोगों में पेयजल की मांग अधिक बढ़ जाती हैं। वार्ड के लोगों को मात्र 20 मिनट ही साफ पानी की सप्लाई हो रही है जिससे वार्डवासियों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरी नाराजगी बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तो पानी के कनेक्शन का बिल भरना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर पीने के पानी कैंपर और टैंकर खरीदने के लिए अतिरिक्त रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
इस कारण लोगों को जहां आर्थिक नुकसान वहन करना पड़ता हैं वहीं मानसिक पीड़ा भी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि पेयजल समस्या का समाधान करवाने के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अधिकारी जल्दी समाधान करवाने का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें