फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आंधी सेे भड़की आग, चपेट में आया किसान धरना, जूतों की दुकान व चारा

Wed, 29 Apr 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा धरने पर लगी आग।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी/बाढड़ा। जिले में पिछले दो दिन से तेज आंधी और भीषण गर्मी का दौर जारी है। आंधी के कारण मंगलवार को तीन जगहों पर आग लग गई। सोमवार रात करीब एक बजे शहर के बस स्टैंड रोड स्थित जूतों की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

साेमवार शाम झिंझर के खेतों में लगी आग मंगलवार को फिर भड़क गई। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। मंगलवार की दोपहर को बाढड़ा की अनाज मंडी के सामने फसल मुआवजे की मांग पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर रखे सामान में आग लग गई। यहां एक बाइक आग की चपेट में आ गई। तीनों ही घटनाओं में किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है।
मंगलवार दोपहर बाद तक किसानों ने वहां रोष प्रकट किया और फिर सभी पदाधिकारी अपने अपने घर चले गए तो धरनास्थल के टेंट में आग की लपटें नजर आई। आगजनी में टेंट के अलावा उसके पास रखी भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता भूपसिंह दलाल की बाइक भी जल गई।
विज्ञापन

वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने आग की घटना के लिए टेंट के ऊपर हाइटेंशन बिजली आपूर्ति लाइन की तारों को देखते हुए उनसे पैदा हुई चिंगारी को जिम्मेदार ठहराया। किसान नेता भूप सिंह दलाल ने बताया कि कुछ लोग जानबूझ कर किसानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बुधवार को सभी किसान संगठन एकजुट होकर आगामी रणनीति तैयार करेंगे।
दुकान संचालक रिंकू ने बताया कि आग लगने की घटना से उनका काफी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब साढ़े चार लाख रुपये का सामान जल गया। दुकान में रखे जूते-चप्पल और अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं।
बता दें कि देर रात जब आग ने विकराल रूप धारण किया तो प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के घरों को तुरंत खाली करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घरों से एलपीजी सिलिंडर और पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह और डीएसपी धीरज कुमारी सहित भारी पुलिस बल रातभर मौके पर मौजूद रहा और राहत कार्यों की कमान संभाली।
आग इतनी भयानक थी कि चरखी दादरी की दमकल गाड़ियां कम पड़ गईं जिसके बाद पड़ोसी जिलों से भी अतिरिक्त गाड़ियां मंगवाई गईं। रातभर दर्जनों दमकल कर्मियों ने जूझते हुए सुबह तक ज्वाला पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें