फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिला खेल स्टेडियम के लिए बकाया 10.79 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी

Sat, 05 Aug 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव समसपुर में निर्माणाधीन जिला खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए बकाया 10 करोड़ 79 लाख 88 हजार के बजट को प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है। बजट स्वीकृति के बाद अब जल्द ही खेल स्टेडियम का रुका हुआ निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत दिनों दादरी पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को जिले के खिलाड़ियों ने अवगत कराया था कि बजट जारी न होने के कारण खेल स्टेडियम का निर्माण बीच में ही रुका हुआ है।

पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने कहा कि दादरी जिला के युवाओं का खेलों के प्रति अधिक रुझान है। इस क्षेत्र के खिलाड़ियों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए जरूरी सुविधाओं का होना अति आवश्यक है। इसलिए दादरी जिले के समसपुर गांव में जिलास्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। पूर्व विधायक राजदीप फौगाट ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि खेल स्टेडियम का रुका हुए काम जल्द पूरा किया जाए।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें