फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश थमी, मुसीबत नहीं...दुकानों में घुसा पानी

Sat, 08 Aug 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच रोहतक रोड से गुजरते कावडिएं।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। बारिश से कस्बे के जुई रोड पर दुकानों में पानी भर गया। इस मार्ग पर तहसील, खंड विकास एवं पंचायत व बिजली कार्यालय स्थित होने के कारण दैनिक कामकाज के लिए आमजन को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण करीब 12 दुकानों में पानी भर गया।
विज्ञापन

बाढड़ा से झोझूकलां व जेवली सड़क मार्ग पर 500 मीटर की दूरी तक पानी भरा हुआ है। दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को नुकसान हुआ है। लोगों को सड़क मार्ग से गुजरने में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि अधिकारी तो गाड़ियों में बैठकर कार्यालय तक पहुंच जाते हैं जबकि आम जनता को पानी से गुजर कर जाना पड़ता है। भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा, महासचिव राधेश्याम शर्मा, मोतीराम जांगड़ा, संजय शर्मा, गोपीराम चावला, मनोज जांगड़ा ने बताया कि जूई रोड पर एसडीएम, उपमंडल बिजली कार्यालय, किसान भवन, बीडीपीओ, तहसील केंद्र संचालित हैं जिनमें प्रतिदिन काफी संख्या में लोगों को आवागमन होता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के व्यापारी कई बार एसडीएम को मांग-पत्र भी दे चुके हैं। सड़क मार्ग की समस्या वर्षो पुरानी बनी हुई है। वाहन चालक परेशान हैं। व्यापारियों ने बताया कि एसडीएम, तहसील, बीडीपीओ कार्यालयों के सामने पानी भरने से पूर्व सैनिकों व स्कूली बच्चों को सबसे अधिक समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें