फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी गोलीकांड: मास्टरमाइंड कातिया मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो साथी भी दबोचे; पैर में गोली लगने से घायल

Sat, 08 Aug 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

रोहित की सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुई जिसमें वह पुलिस की गिरफ्त में दिख रहा है। वीडियो में बता रहा है कि गोली कांड की साजिश बुधवार रात साहूवास में रची थी। 
विज्ञापन
मुख्य साजिशकर्ता रोहित उर्फ कातिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने सिटी थाने के सामने हुए गोलीकांड के 24 घंटे में ही मास्टरमाइंड रोहित उर्फ कातिया को शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दाहिने पैर में गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस ने कातिया दो सहयोगी साजिशकर्ताओं को भी दबोच लिया। रोहित का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रहा है कि उसे अमित फतेहगढि़या को मारने का काम मिला था।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गोलीकांड के आरोपियों की तलाश में सीआईए टीम बौंद-कलानौर लिंक रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की एक कार नाके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवार बाहर आते ही पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा।

एक गोली पुलिस के सरकारी वाहन के बंपर पर लगी। पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन वह गोली चलाता रहा। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में हमलावर के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे काबू कर लिया।उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुई। हमलावर ने अपना नाम रोहित उर्फ कातिया पुत्र मुकेश निवासी गांव माजरा (दुबलधन), जिला झज्जर, बताया।
विज्ञापन


हत्या, लूट समेत कई गंभीर मामले दर्ज
पुलिस पूछताछ में रोहित उर्फ कातिया ने वीरवार को शहर में अंजाम दिए गए गोलीकांड में शामिल होने की बात कूबल की है। जांच में पता चला कि उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और मारपीट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। कातिया की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों प्रीत पुत्र हजारी निवासी साहुवास तथा युदबिंदर पुत्र शुभराम निवासी सांगा, हाल निवासी लोहारू चौक, चरखी दादरी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से वारदात के कारणों तथा अन्य आरोपियों की भूमिका के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने रोहित के खिलाफ थाना बौंदकलां में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

वीडियो में बोला...अमित फतेहगढि़या को मारने का मिला था काम
रोहित की सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुई जिसमें वह पुलिस की गिरफ्त में दिख रहा है। वीडियो में बता रहा है कि गोली कांड की साजिश बुधवार रात साहूवास में रची थी। उसे काम मिला था कि अमित फतेहगढ़िया को मारना है जब वह कोर्ट से निकलेगा। मेरी टीम में 9-10 युवक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें