फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रात को हुई भजनों की वर्षा, सुबह लगाया भंडारा

Sun, 03 Aug 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी में आयोजित जागरण में भजन की प्रस्तुति देता कलाकार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। मनुहार महोत्सव के तहत दादरी अनाज मंडी में शनिवार रात जागरण और रविवार सुबह अग्रसेन धर्मशाला में भंडारा आयोजित किया गया। धार्मिक गतिविधियों में अनाज मंडी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

शनिवार रात आयोजित जागरण में कलाकारों ने बाबा श्याम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालु श्याम भक्ति में जमकर झूमे। राजेश सोनी ने बताया कि चार दिवसीय मनुहार महोत्सव के तीसरे दिन जागरण हुआ। इसमें विधायक सुनील सांगवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
वहीं, आयोजन में कैलाश रिटोलिया समेत क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने शिरकत की। राजेश ने बताया कि चौथे दिन रविवार को अग्रसेन धर्मशाला में भंडारा आयोजित किया गया। इसके साथ ही चार दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें