फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता जनविरोधी नीतियों का देगी जवाब : इंदूबाला

Mon, 06 Jul 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। इनेलो महिलाओं, किसानों और युवाओं के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। यह बात इंडियन नेशनल लोकदल की महिला जिला अध्यक्ष इंदूबाला फोगाट ने जारी बयान में कही। इंदूबाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में विफल रही है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

महिला नेता ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है। इनेलो महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, रोजगार और आर्थिक सशक्नीकरण के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों पर बढ़ती खेती लागत, बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व आम जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है।
इंदूबाला ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पार्टी गांव-गांव जाकर जनता की आवाज बुलंद कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता आने वाले समय में जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें