फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीएम के आश्वासन के बाद धरना समिति ने आंदोलन किया स्थगित

Fri, 31 Jul 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
धरने को संबोधित करते विधायक सुनील सांगवान। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुधारने सहित जनहित की विभिन्न मांगों को लेकर दादरी के किला मैदान में चल रहा धरना स्थगित कर दिया गया है। यह धरना लगभग 15 दिनों से जारी था। वीरवार को दादरी और बाढड़ा के जनप्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने समिति की मांगों को बिना किसी बदलाव के मुख्यमंत्री तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समिति की कई मांगों को स्वीकार किया। उन्होंने शेष महत्वपूर्ण मांगों को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। जनप्रतिनिधियों के आश्वासन और सरकार के सकारात्मक रुख का सम्मान करते हुए धरना समिति ने यह निर्णय लिया। समिति ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार को अपने वादे पूरे करने का अवसर देना जरूरी है। उन्हें विश्वास है कि सरकार सभी लंबित मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई करेगी। धरने के समापन पर जंतर-मंतर आंदोलन के नेता सुधीर सांगवान भी दादरी पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को समर्थन देते हुए सभी साथियों का उत्साहवर्धन किया।
समिति ने जताया आभार
धरना समिति ने आंदोलन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई व्यक्तियों और संगठनों का आभार व्यक्त किया। इनमें सुरेश पांडवान व्यापार मंडल, एडवोकेट राहुल फोगाट, धनराज कुंडू, नितिन जांघू, दलबीर गांधी, राहुल मराठा, जयभगवान मस्ताना, रविंदर सांगवान चरखी, नरेंद्र उर्फ पप्पू दहिया, सुरेश सांगवान, विनोद फोगाट सरपंच और कर्मबीर चहल शामिल हैं। खाप पंचायतों, सामाजिक संगठनों, छात्र-युवा साथियों, मातृशक्ति, मीडिया बंधुओं और जिले की जागरूक जनता का भी धन्यवाद किया गया। समिति ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आश्वासन पूरे नहीं किए, तो वे लोकतांत्रिक तरीके से फिर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विधायकों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
दादरी विधायक सुनील सांगवान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले थे। मुख्यमंत्री ने धरना समिति की मांगों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कुछ प्रमुख मांगों को तुरंत स्वीकार किया और शेष मांगों को शीघ्र पूरा करने का ठोस आश्वासन दिया। सुनील सांगवान ने समिति सदस्यों से सरकार को वादे पूरे करने का समय देने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से बात रखना लोकतंत्र की खूबसूरती है।
दादरी के विकास पर जोर
बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि वे और सुनील सांगवान मिलकर दादरी जिले के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में दादरी जिले में शिक्षा के अलावा युवाओं के हित में भी कार्य किए जाएंगे। सरकार जनता की आवाज सुनने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें