फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का उठान करवाकर जल्द शुरू करवाई जाएगी खरीद प्रक्रिया : जेपी दलाल

Mon, 01 May 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा रेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनते कृषि मंत्री जेपी दलाल।
विज्ञापन
बाढड़ा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा है कि मंडियों से अनाज का उठान करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है। जल्दी ही अनाज के उठान का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद खरीद का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सोमवार को स्थानीय सिंचाई विश्रामगृह में आम नागरिकों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि बाढड़ा मंडी में गेहूं के उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। बिजली-पानी से संबंधित समस्याएं उनके संज्ञान में हैं और शीघ्र इनका निराकरण किया जाएगा। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री से फोन पर बात की और बाढड़ा क्षेत्र में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर इसे शुरू करवाने और किसानों के लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन देने को कहा।
अनाजमंडी में फसलों का निरीक्षण करने के बाद कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। बाढड़ा क्षेत्र की जनसमस्याओं को उन्होंने शुरू से काफी गंभीरता से लिया है और उन पर ठोस कार्रवाई की गई है। फसल खराब होने का मुआवजा जल्दी ही वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दादरी में कृषि तथा पशुपालन विभाग की ओर से किसानों की सुविधा के लिए अनेक नई परियोजनाएं लाई जा रही हैं। जिससे भविष्य में खाद, यूरिया, पशुओं के उपचार से संबंधित कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन

- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर बाढड़ा के एसडीएम डा. विरेंद्र सिंह, डीएसपी देशराज सिंह, हनुमान शर्मा, आनंद फौजी, संदीप सिंटी, नवीन, कुलबीर, संदीप धनखड़, अतर सिंह श्योराण, शमशेर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें