रात को वाहनों की जांच करते हुए पुलिस की टीम।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। चरखी दादरी पुलिस ने 7 और 8 सितंबर की रात अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष अंतर-राज्यीय नाका चेकिंग अभियान चलाया।
यह अभियान पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशों पर दादरी-भिवानी रोड स्थित कितलाना नाके पर चलाया गया। डीएसपी कप्तान सिंह ने इस अभियान की कमान संभाली।
डीएसपी के नेतृत्व में चौबीस पुलिसकर्मी पूरी रात नाके पर मुस्तैद रहे। इस दौरान जिले में आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। अभियान के तहत कुल 67 वाहनों की जांच हुई।
13 वाहन चालकों के चालान किए गए जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था। डीएसपी कप्तान सिंह ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें।