फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रात को ही दुरुस्त हुई पाइपलाइन लीकेज

Thu, 11 Jun 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
देर रात को मौके पर मौजूद रहकर लाइन लीकेज दुरुस्त करने के कार्य का अवलोकन करतीं उपायुक्त मनदीप क - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मंगलवार देर रात तक मौके पर मौजूद रहकर पानी निकासी की लाइन को दुरुस्त करवाया। बता दें कि मंगलवार शाम को उपायुक्त ने कार्यालय से वापस जाते समय डूंगर वाला जोहड़ से पानी निकासी के लिए मोटर चलवाई और निर्देश दिए कि जोहड़ पूरी तरह खाली होने तक मोटर बंद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

रात आठ बजे फिर बंद मिली मोटर
इसके बाद उपायुक्त रात करीब आठ बजे दोबारा मोटर चेक करने गईं तो सभी मोटरें बंद मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कारण पूछा तो बताया गया कि बाईपास पर लाइन लीक हो गई है। जिस पर उपायुक्त ने उन्हें मौका दिखाने को कहा और विभाग के कर्मचारियों के साथ वे करीब साढ़े आठ बजे मौके पर पहुंची और पाया कि लाइन में लीकेज है। उपायुक्त ने कहा कि मशीन और संबंधित कर्मचारियों को बुलाकर इसे अभी ठीक करें।
विभाग की ओर से जेसीबी और कर्मचारी बुलाकर पाइपलाइन की लीकेज को खोजना शुरू किया। रात करीब साढ़े 10 बजे लीकेज वाला प्वाइंट मिला। इस दौरान उपायुक्त मौके पर ही मौजूद रहीं। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि लाइन की लीकेज को रात में ही ठीक कर रिपोर्ट दें। देर रात करीब एक बजे लीकेज को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें