फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव बलाली के कुश्ती स्टेडियम, एसी रेसलिंग हॉल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 11 Jun 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पायुक्त मनदीप कौर से मुलाकात करते अधिवक्ता राहुल फोगाट व अन्य अधिवक्ता। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान गीता, बबीता व विनेश जैसी बेटियां देने वाले गांव बलाली के कुश्ती स्टेडियम एवं एसी रेसलिंग हॉल में वर्षों से लंबित मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं को लेकर अधिवक्ता राहुल फोगाट ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ जिला उपायुक्त मनदीप कौर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत करोड़ों रुपये की लागत से गांव बलाली में अत्याधुनिक कुश्ती स्टेडियम और एसी रेसलिंग हॉल का निर्माण कराया गया था ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिल सकें। निर्माण कार्य पूरा हुए करीब चार वर्ष से अधिक समय हो चुका है लेकिन अभी तक यहां नियमित बिजली कनेक्शन, पर्याप्त पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं।
अधिवक्ता राहुल फोगाट ने उपायुक्त को बताया कि वर्तमान में स्टेडियम में कुश्ती नर्सरी संचालित हो रही है जहां प्रतिदिन काफी संख्या में बच्चे और खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली के अभाव के कारण खिलाड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसी रेसलिंग हॉल पूरी तरह बंद संरचना वाला है जिसमें वेंटिलेशन व एसी व्यवस्था बिजली उपलब्ध न होने से प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो पा रही है। इससे खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना कठिन हो गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि परिसर में पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित सरकारी संपत्ति भी उचित रखरखाव और संचालन के अभाव में धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो रही है।
उन्होंने मांग रखी कि एसी रेसलिंग हॉल में तुरंत प्रभाव से नियमित बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, खिलाड़ियों के लिए शुद्ध पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, एसी रेसलिंग हॉल और स्टेडियम को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जाए और इसके रखरखाव और संचालन के लिए जिम्मेदार विभाग की जवाबदेही तय की जाए।
अधिवक्ता राहुल फोगाट ने बताया कि उपायुक्त मनदीप कौर ने पूरे विषय को गंभीरता के साथ सुना और संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें