फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कैंपर रखने गए व्यक्ति को लगा करंट, मौत

Sun, 04 Jun 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 सिविल अस्पताल में राजकुमार का पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते परिजन और बधवाना के ग्रामीण। 
विज्ञापन
झोझूकलां। बधवाना निवासी एक व्यक्ति की शनिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। मृतक एक मकान में कैंपर रखने के बाद बाहर निकल रहा था और उसी दौरान गेट को छूने पर उसे करंट का जोरदार झटका लगा। झोझूकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बधवाना निवासी राजकुमार (42) आरओ प्लांट पर बतौर श्रमिक काम करता था। वो घरों में जाकर कैंपर रखता था। शनिवार सुबह वो बधवाना गांव के एक मकान में कैंपर रखकर बाहर आ रहा था और उसी दौरान मेन गेट से उसे करंट लग गया। करंट का झटका लगने से राजकुमार अचेत हो गया और उसे उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल लाया गया और वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की सूचना मिलने के बाद झोझूकलां थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राजकुमार का शव कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संजय ने बताया कि इस संबंध में 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें