फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में शराब की डिलिवरी देने आए व्यक्ति को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में शराब की बोतलों की डिलीवरी करने आए घसोला निवासी एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ झोझूकलां थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की कार से अंग्रेजी और देसी शराब की 21 बोतलें बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि सोमवार शाम झोझूकलां थाना प्रभारी दलबीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि घसोला गांव निवासी नवीन अवैध शराब बेचता है। कुछ देर बाद वह होंडा सिटी लेकर शराब की सप्लाई देने के लिए आने वाला है। इस आधार पर पुलिस टीम ने घसोला गांव के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक होंडा सिटी आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर चालक को नीचे उतारा और तलाशी ली। पुलिस टीम को कार से देसी शराब की 12 बोतल और 16 अध्धे समेत देसी शराब के दो अध्धे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी नवीन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें