फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की नीयत से मकान में घुसा व्यक्ति, परिवार के सदस्य जागने पर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव कादमा निवासी रिटायर्ड सैनिक ने एक व्यक्ति पर रात के समय चोरी की नीयत से उसके मकान में घुसने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है जिसके आधार पर बाढड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 451 व 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कादमा निवासी जयपाल ने बताया कि वो एक रिटायर्ड फौजी है। उसका एक लड़का है जो बाहर नौकरी करता है। मकान में वह पत्नी के साथ रहता है। शनिवार देर रात वह पत्नी के साथ घर में सो रहा था। तभी अंदर वाले कमरे से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। जिस पर उसने खड़ा होकर छानबीन की तो एक शख्स घर में घुसा मिला। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त शख्स उन्हें देखकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें