जाम लगाने के बाद चरखीदादरी के छोटी बाजारी क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करने पहुंचे जनस्वास्थ्य व
चरखी दादरी। छोटी बाजारी के लोगों के प्रदर्शन के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बिजली की आपूर्ति रात में ही शुरू कर दी गई थी।
बिजली-पेयजल किल्लत को लेकर छोटी बाजारी के लोगों ने मंगलवार रात करीब 12 बजे तक हीरा चौक से सरदार झाड़ू सिंह चौक रोड पर जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के जेई धीरेंद्र कुमार को लोगों ने खरी-खरी सुनाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आप जेई हो, छोटी चीज कौणी...म्हारै घरां मै पानी पुचवाओ। लोगों ने बताया कि घरों में पानी की एक बूंद भी नहीं है। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के जेई से बिजली निगम से तालमेल कर बिजली आपूर्ति शेड्यूल के मुताबिक ही पेयजल आपूर्ति करने की मांग की थी।
प्रदर्शनकारी सुनीता नागवान, ममता, ऊषा, मंजू, अंजू देवी, रानी, सोनू, इंदूबाला, मुन्नी, सुशीला, नीतू, बबीता, प्रीति, सरोज, जानकी, रमेश, दलीप, सूरज व रवि ने बताया कि मंगलवार को उन्हें चार घंटे रोड जाम करना पड़ा। उन्होंने बताया कि बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग का शेड्यूल आपस में मेल नहीं खा रहा है।