फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लोहारू-फर्रुखनगर रेलमार्ग परियोजना से वंचित रहने की पीड़ा

Wed, 08 May 2024 04:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रेलगाड़ी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। व्यापार जगत से जुड़े लोगों के जेहन में लोहारू-फर्रुखनगर रेलमार्ग परिजनों की मांग पूरी न होने की पीड़ा है। उनका कहना है कि क्षेत्र से ऐसे उम्मीदवार को लोकसभा सदस्य बनाया जाए जो जिले की प्रगति बढ़ा सके और इस रेल परियोजनाओं की सौगात तत्परता से दिलवाए। व्यापारियों का कहना है कि लोहारू-फर्रुखनगर रेलमार्ग का सर्वेक्षण हो चुका है। इसके लिए धरातल पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की भी जरूरत है ताकि युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिल सकें। व्यापारियों की एक और मुख्य मांग जीएसटी के सरलीकरण की है और उनका तर्क है कि सांसद इस मांग को प्रमुखता से उठाने वाला हो।

यह कहना है व्यापारियों का
जिले के लोगों को प्रगति चाहिए। लोकसभा सदस्य ऐसे उम्मीदवार को बनाया जाए जो जिला की प्रगति की बात करे। व्यापारियों का कहना है कि लोहारू-फर्रुखनगर रेलमार्ग का सर्वेक्षण हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाने वाले प्रत्याशी को चुनना चाहिए। इससे दिल्ली और गुरुग्राम की निजी कंपनियों में नौकरी करने वाले युवाओं, व्यापारियों को सुविधा मिल सकेगी। - बलराम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल।
विज्ञापन




चरखी दादरी जिला बने सात साल बीत चुके हैं। इसके बावजूद यह जिला प्रगति की राह नहीं पकड़ सका है। सीसीआई सीमेंट फैक्टरी बंद होने के बाद जिला में एक भी नया उद्योग स्थापित नहीं हो सका है। लोकसभा चुनाव में ऐसा प्रतिनिधि चुना जाए जो जिला के विकास की बात करे। क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने वाला हो। कारोबारियों के हितों का ख्याल रखने वाला हो। व्यापार को गति देने वाला हो। ऐसा प्रतिनिधि चुना जाए तो औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने वाला हो। - संदीप फौगाट, प्रधान, पूर्ण मार्केट एसोसिएशन।


लोकसभा चुनाव में ऐसा प्रतिनिधि चुना जाए जो औद्याेगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने वाला हो। जीएसटी का सरलीकरण करवाने वाला हो। अनाज मंडियों में व्यापारियों एवं आढ़तियों के हितों की रक्षा करवाए। अनाज मंडी आढ़तियों के लिए विशेष प्रावधान करवाए। जिला में उद्योग स्थापित करवाने वाला हो। व्यापार जगत को बढ़ावा देने वाला हो। - रामकुमार रिटोलिया, प्रधान, चरखी दादरी अनाज मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें