फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद की रफ्तार धीमी, दिनभर इंतजार, रात में भी मंडी में रहा किसानों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की नई अनाज मंडी में इस बार बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त रफ्तार से चल रही है। किसान अपनी फसल बेचने के लिए दिनभर मंडी में डटे रहे, लेकिन पोर्टल की धीमी प्रक्रिया और कम उठान के कारण उन्हें लंबा इंतजार झेलना पड़ा। कई किसान रातभर ट्रॉलियों में ही मंडी परिसर में रुके रहे।
विज्ञापन

निजी व्यापारियों ने वीरवार को कुल 3,662 क्विंटल बाजरे की खरीद की, जबकि सरकारी खरीद उस दिन शून्य रही। तीनों मंडियों में फसल की नई आवक लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों के मुताबिक वीरवार को बाजरे की कुल आवक 8,977 क्विंटल रही। मार्केट कमेटी के अनुसार जिले की तीनों मंडियों दादरी, बाढड़ा और झोझू कलां में अब तक कुल 6,54,841 क्विंटल बाजरे की सरकारी खरीद हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक खरीद चरखी दादरी मंडी में 4,12,469 क्विंटल, बाढड़ा में 1,13,697 क्विंटल और झोझू कलां में 1,28,675 क्विंटल दर्ज की गई है।
दादरी मंडी में सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां 3,209 क्विंटल नई फसल आई, जबकि बाढड़ा में 2,729 क्विंटल और झोझू कलां में 3,039 क्विंटल की आवक दर्ज की गई। किसान कहते हैं कि आवक अधिक है, लेकिन खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। पोर्टल पर एंट्री, तौल और भुगतान प्रक्रिया में देरी के चलते किसान मंडी में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

कपास की खरीद शुरू नहीं हुई
वीरवार को मंडी में कपास की खरीद शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अज्ञात कारणों से खरीद शुरू नहीं हो पाई। मार्केट कमेटी के सचिव ने कहा कि कपास की सरकारी खरीद सीसीआई की ओर से की जानी है। तैयारी न होने के कारण खरीद में देरी हुई है।

मंडी में बाजरे की भारी आवक को देखते हुए खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने के प्रयास जारी हैं। सभी एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों की फसल की तौल और भुगतान में देरी न हो। पोर्टल पर एंट्री की गति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त ऑपरेटर भी लगाए गए हैं। - विजय कुमार, मार्केट कमेटी सचिव, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें