फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नवनियुक्त आईजी ने किया दौरा, मुस्लिम समुदाय और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

Tue, 29 Apr 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते आईजी वाई पूर्ण कुमार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। नवनियुक्त रोहतक रेंज के आईजी व आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार ने सोमवार को चरखी दादरी का दौरा किया। जिले की अपराध समीक्षा कर अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। दादरी पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


बैठक में आईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य हर नागरिक को सुरक्षा का अहसास करना है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय और मस्जिदों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात की। पिछले तीन वर्षों में जिले में हुए अपराधों की समीक्षा की। साथ ही पुराने लंबित मामलों को जल्दी निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों की गहनता से जांच होनी चाहिए। ताकि, अपराधियों के नेटवर्क को समझकर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध और महिला विरुद्ध अपराधों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। झूठे मामलों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने के आदेश दिए। वहीं, आईजी ने मादक पदार्थों के धंधे का भंडाफोड़ कर नशामुक्त हरियाणा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में जिले के उप पुलिस अधीक्षक, सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, सभी शाखा प्रभारी, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रवक्ता व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

झोझूकलां में डीसी व एसपी का रात्रि ठहराव 30 को

चरखी दादरी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार उपायुक्त मुनीश शर्मा और पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा समेत सहित प्रशासनिक अधिकारियों का 30 अप्रैल को झोझूकलां में रात्रि ठहराव किया जाएगा। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनका समाधान किया जाएगा। साथ ही गांव के विकास पर ग्रामीणों से सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें