फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राष्ट्र के प्रति हमारी भावना और एकता का दर्पण है राष्ट्रीय गीत

Sat, 08 Nov 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
बाढड़ा। बाढड़ा खंड कार्यालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष होने पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम आशीष सांगवान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष सांगवान ने कहा कि वंदे मातरम् गीत मात्र शब्दों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारी भावना, एकता, संस्कृति और समृद्धि का दर्पण है। पूरे विश्व के अंदर एक हमारा ही देश ऐसा है, जिसे हम मां के नाम से पुकारते हैं। विश्व में दूसरा कोई ऐसा देश नहीं है, जिसे मां के नाम से पुकारा जाए। इस गीत के माध्यम से भारत माता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले महान वीरों को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार युवाओं को नशे के चंगुल में फंसने से बचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा। इस मिशन को वर्ष 2047 से पहले पूरा करने में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय बाढड़ा, मॉडल संस्कृति स्कूल बाढड़ा, कन्या स्कूल बाढड़ा, वीर इंटरनेशनल स्कूल बाढड़ा के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें