फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मांं चारपाई पर लहूलुहान पड़ी थी...मासूम बच्ची ने चाचा से कहा-मम्मी उठ नहीं रही

Thu, 12 Mar 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पड़ोस के घर में खेलती मासूम पलक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पांच साल की मासूम पलक को नहीं पता कि अब उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं रहे। घर पर पुलिस के साथ ही ग्रामीणों का जमावड़ा लगा था.. पर उसके चेहरे पर ऐसे भाव थे जैसे कुछ नहीं बदला। पड़ोसी उसे अपने घर ले गए। वह मोबाइल देखने में व्यस्त थी। यह देख कई लोग भावुक हो उठे।
विज्ञापन

पलक के चाचा प्रदीप ने बताया कि शक्ति और उसका घर पास-पास ही है। वह अविवाहित है। सुबह करीब साढ़े छह बजे पलक उठी तो देखा पापा घर पर नहीं है। उसने अपनी मम्मी को उठाने की कोशिश की। वह उठी नहीं तो मेरे घर आई और कहा कि चाचा..मम्मी उठ नहीं रही है और खून बह रहा है। इतना सुनते मुझे अनहोनी की आशंका हुई और पलक के साथ उसके घर गया। वहां देखा कि भाभी गंगा का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा था। भाई शक्ति वहां नजर नहीं आया। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचना दी।
स्तब्ध रह गए लोग
गंगा की हत्या की जानकारी मिलते ही लोग स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों का घर पर जमावड़ा लग गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि शक्ति इस तरह की वारदात को अंजाम दे देगा। सभी को यही चिंता थी कि अब पलक को कौन पालेगा।
विज्ञापन

लोको पायलट ने दी जानकारी

सुबह करीब पांच बजे दादरी स्टेशन पर पहुंची कटरा-अहमदाबाद ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रैक पर शव देख स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी को मौके पर भेजा गया। जीआरपी थाने के एएसआई विक्रम ने बताया कि मृतक के पास शिनाख्त संबंधी कोई दस्तावेज नहीं थे। ऐसे में अज्ञात मानकर कार्रवाई कर रहे थे। शिनाख्त के लिए करीब दस बजे सदर थाना व अन्य थानों को सूचना दी।
ऑयल मिल में काम करती थी गंगा
गंगा फिलहाल एक ऑयल मिल में काम करती थी। इनके बीच कभी कभार विवाद होता रहता था लेकिन मंगलवार रात ऐसा क्या हुआ कि शक्ति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। शक्ति ने इसकी भी परवाह नहीं की कि दोनों के मरने के बाद पलक की देखभाल कौन करेगा। पत्नी की हत्या के बाद बेटी को सोता छोड़कर वह दादरी रेलवे स्टेशन पहुंच गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देती रही पुलिस
नोट के आधार पर वारदात शक्ति द्वारा अंजाम देने का पता चलने पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से लेकर संभावित ठिकानों पर दबिश भी देती रही।
10 वर्ष पहले पहली पत्नी की नहर में डूबने से हुई थी मौत
प्रदीप ने बताया कि शक्ति ने गंगा के साथ दूसरी शादी की थी। करीब 10 वर्ष पहले शक्ति और उसकी पहली पत्नी बाइक पर सवार होकर लोहारू कैनाल की पटरी से गुजर रहे थे। इसी दौरान वे बाइक सहित कैनाल में गिर गए। लोगों ने शक्ति को तो बचा लिया था लेकिन उसकी पत्नी की डूबने से मौत हो गई। वह भी प्रयागराज की रहने वाली थी।
विज्ञापन


फोटो 32 : घटना के बारे में जानकारी देते डीएसपी धीरज कुमार। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें