फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरकारी स्कूलों में गांव की सबसे पढ़ी-लिखीं बेटियां फहराएंगी तिरंगा

Mon, 26 Jan 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले भर के सरकारी और निजी स्कूलों में आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामयी माहौल में मनाया जाएगा। इस अवसर पर अनूठी और प्रेरणादायक परंपरा के तहत सरकारी स्कूलों में गांवों की सबसे पढ़ी-लिखी बेटियां तिरंगा फहराएंगी।
विज्ञापन

यह परंपरा पिछले कई वर्षों से लगातार चली आ रही है, जिसने शिक्षा को सम्मान देने के साथ-साथ बेटियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विद्यालयों को रंग-बिरंगी सजावट, राष्ट्रीय ध्वज, बैनर और देशभक्ति नारों से सजाया गया है। छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। कई स्कूलों में स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माण से जुड़े प्रसंगों पर नाट्य मंचन भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना और मजबूत हो सके।
विज्ञापन

विशेष बात यह है कि इस वर्ष भी गांव की सर्वाधिक शिक्षित बेटियों को तिरंगा फहराने का अवसर दिया जाएगा। कहीं स्नातकोत्तर तो कहीं पीएचडी प्राप्त बेटियां तिरंगा फहराकर समाज को यह संदेश देंगी कि शिक्षा से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। ग्रामीणों का मानना है कि बेटियों को इस तरह मंच देने से न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें