फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के तेवर पड़े नरम

Sun, 09 Jun 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुराना शहर क्षेत्र में टैंकर से पानी भरने के लिए लगी महिलाओं और लोगों की भीड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसके चलते गर्मी के तेवर नरम पड़े हैं। शनिवार को दोपहर में आसमान में बादल छाए रहे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट देखने को मिली।
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया था। करीब 26 दिनों के बाद जिले के अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आया है। इससे पहले 12 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जिले की हवा अभी भी प्रदूषित है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा है। बीच-बीच में आंधी एवं बूंदाबांदी की वजह से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिन में तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मानसून फिलहाल महाराष्ट्र ,कर्नाटक,उड़ीसी के कुछ भागों में दस्तक दे रहा है। क्षेत्र में मानसून 28 जून के बाद ही पहुंचने की संभावना है। इससे पहले प्री-मानसून की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें