फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पंजाब से 9 साल पहले लापता हुए युवक को मिलाया परिजनों से

Fri, 18 Aug 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
श्रीबालानाथ योगाश्रम आदमपुर बलाली में युवक को परिजनों को परिजनों को सौंपते योगाश्रम के संचालक व
विज्ञापन
चरखी दादरी। तीन साल पहले श्रीबालानाथ योगाश्रम आदमपुर बलाली के संचालक आचार्य देवी सिंह को दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर 20 वर्षीय युवक बेहोशी की हालात में मिला था। अब नौ वर्ष बाद इस युवक के परिजनों ने आधार कार्ड व शरीर के निशानों से उसकी पहचान की है। लंबे समय से चल रहे प्रयासों के बाद आखिरकार पंजाब से पहुंचे परिजनों को युवक के मिलने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पुलिस एवं अन्य लोगों की उपस्थिति में युवक को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आचार्य देवी सिंह ने बताया कि जब उसे यह युवक मिला था तो वह नशे का आदी था। बीडी, सिगरेट, चिलम व शराब की मांग करता रहता था लेकिन यहां तीन वर्ष तक उसे पूर्ण सात्विक भोजन दिया गया। आश्रम की ओर से युवक की फोटो अखबारों, सोशल मीडिया, पुलिस थानों के माध्यम से हरियाणा, पंजाब व राजस्थान सहित अन्य राज्यों में पहुंचाई गई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। नशे का अधिक आदी होने के कारण युवक अपना नाम, पता सब भूल चुका था। याददाश्त कमजोर होने के कारण कुछ भी बताने में असमर्थ हो गया था। हालात इतनी गंभीर थी कि वह मल-मूत्र भी कपड़ो में ही कर दिया करता था। आश्रम के सेवक राजेश व संदीप उरीका ने तीन वर्ष तक उसकी सेवा की। सात्विक भोजन व शांत वातावरण उपलब्ध करवाया जिससे परिणाम निकला कि युवक की याददाश्त धीरे-धीरे लौटनी शुरू हो गई।
सभी कार्य वह स्वयं करने लगा, जिसके बाद उस युवक ने अपने माता-पिता का नाम व पता पंजाब के अपने गांव का बताया तो आश्रम की तरफ से तुरंत पंजाब पुलिस से संपर्क करके उनके गांव पहुंचाने की सूचना दी गई। इसी कड़ी में 16 अगस्त को उनके परिवार के मौजिज व्यक्ति आश्रम में पहुंचे। परिवार के सदस्यों द्वारा शारीरिक चिन्हों व युवक के आधार कार्ड के फिंगर प्रिंट मिलने पर अगले दिन 17 अगस्त को गांव के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में युवक को उनके परिवारजनों को सौंप दिया। युवक से मिलने के बाद परिवारजनों में खुशी की लहर थी। परिवारजनों ने आश्रम के सभी सेवकों विशेषकर राजेश व संदीप उरीका का आभार व्यक्त करते हुए नशे को छुड़वाने की सराहना की। परिजनों का कहना है कि युवक नौ वर्ष पहले घर से अचानक गायब हुआ था। इसके बाद काफी प्रयास किए लेकिन उसका पता नहीं चल जा सका। वहीं सुरेन्द्र सचिव सांगवान खाप-13 ने कहा कि किसी मानव की जिन्दगी बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है।
विज्ञापन

इस अवसर पर विनोद सरपंच आदमपुर, वेदपाल, हवा सिंह सरपंच, शमशेर सिंह, प्रकाश प्रधान, बबली, रिछपाल, बलाली से बिन्द्रराज, धर्मवीर, दिनेश, टडू पहलवान, नरेश, धोलिया, कलाली रामकिशन, कृष्ण कारी, सोनू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें