फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 6 माह से बंद पड़ी एमसीएच की लिफ्ट, सीढ़ियां चढ़ने में गर्भवती व बुजुर्गों की फूल रहीं सांसें

Mon, 01 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एमसीएच में बंद पड़ी लिफ्ट।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के झाड़ू सिंह चौक के निकट स्थित मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) में 11 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई लिफ्ट पिछले छह माह से बंद पड़ी है। इसके कारण उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं, गर्भवती मरीजों और बुजुर्गों को पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां चढ़कर भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। जून 2024 में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट की शुरुआत की गई थी, लेकिन बारिश के दौरान लिफ्ट के निचले हिस्से में चवा का पानी भर जाने से यह खराब हो गई और तब से बंद है।
विज्ञापन

लिफ्ट बंद होने से मरीजों को असुविधा लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज गर्भवती महिलाएं और डायलिसिस मरीज होते हैं, जिन्हें सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से बंद पड़ी लिफ्ट को जल्द दुरुस्त करवाने की मांग की है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
इन विभागों तक पहुंचना हो रहा मुश्किल
एमसीएच की पहली मंजिल पर जच्चा-बच्चा वार्ड स्थित है। दूसरी मंजिल पर डायलिसिस केंद्र के साथ डेंगू जांच लैब, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र शाखा, अल्ट्रासाउंड कक्ष और मनोरोग विभाग संचालित है। इन विभागों में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, लेकिन लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें सीढ़ियों के सहारे ऊपर जाना पड़ रहा है। बुजुर्ग, गर्भवती और सांस रोग से पीड़ित मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद मुश्किल साबित हो रही है।
विज्ञापन


दैनिक ओपीडी 500 से अधिक
झाड़ू सिंह चौक स्थित एमसीएच केंद्र में विशेषज्ञ महिला चिकित्सक, अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। अस्पताल की दैनिक ओपीडी 500 से अधिक रहती है, जिनमें से करीब 60 प्रतिशत मरीजों को पहली या दूसरी मंजिल तक जाना होता है। ऐसे में लिफ्ट के लंबे समय से बंद रहने के कारण मरीजों की परेशानी कई गुना बढ़ गई है।
वर्जन:

हमारे विभाग के कर्मचारियों ने एमसीएच में बंद पड़ी लिफ्ट को चालू करवाने के लिए निचले भाग से पानी निकाल कर वाटरप्रूफ करवा दिया है। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने लिफ्ट के खराब हुए उपकरणों को ठीक करवाने के लिए संबंधित एजेंसी को पत्र जारी कर दिया है। जल्दी ही मरीजों के लिए लिफ्ट की सुविधा शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

- अनूप सिंह, जेई, पीडब्ल्यूडी (इलेक्ट्रीशियन शाखा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें