फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हवा में घुला जहर, सांस लेना दूभर

Sun, 30 Nov 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर पर छाई स्माॅग की चादर। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

जिले की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। हालात ऐसे हैं कि सुबह घर से बाहर कदम रखते ही सबसे पहले धुंध की मोटी परत नजर आती है और गले में चुभन महसूस होती है। शहर की हवा दमघोंटू बन चुकी है और हालात यह हैं कि मास्क अब फिर से लोगों की मजबूरी बनते दिख रहे हैं। दो दिन पहले ही प्रशासन ने ग्रेप-3 की पाबंदी हटाई थी, लेकिन उसके बाद वायु गुणवत्ता और खराब होती चली गई। ऐसा नहीं था कि पहले हवा के स्तर में कुछ खाास सुधार हुआ हो। लोग सवाल उठा रहे हैं पाबंदियां हटाने में जल्दबाजी क्यों की गई।


शुक्रवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 348 दर्ज किया गया था। शनिवार को यह आंकड़ा 304 रहा। यानी हवा अभी भी बेहद खराब स्तर पर है। इस श्रेणी की हवा में रहना सीधे तौर पर फेफड़ों, दिल और दिमाग पर असर डालता है। विशेषज्ञों के मुताबिक 300 के पार एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) का मतलब है कि स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार पड़ सकता है और मरीजों के लिए यह सीधा खतरा है।
विज्ञापन


पिछले पांच दिन में प्रदूषण का स्तर::

दिन एक्यूआई
29 नवंबर 304
28 नवंबर 348
27 नवंबर 317
26 नवंबर 279
25 नवंबर 320
-
शनिवार को यह रही स्थिति
समय एक्यूआई



सुबह 5 बजे 331

सुबह 7 बजे 330



सुबह 9 बजे 328

सुबह 11 बजे 325



दोपहर 1 बजे 315

दोपहर 3 बजे 308



शाम 4 बजे 304

शाम 6 बजे 296



रात 8 बजे 283

रात 10 बजे 275

धूल ने बना दिया शहर को गैस चेंबर
शहर की सड़कों पर लगातार उड़ रही धूल हालात को और खराब कर रही है। बावजूद इसके छिड़काव नाम मात्र का हो रहा है। कई जगह सड़कों पर निर्माण कार्य, रोड़ी और मिट्टी ढोने वाले वाहन तथा खुले में डंप की जा रही मिट्टी प्रदूषण को दोगुना कर रही है। शिकायतों के बावजूद न तो नगर परिषद सक्रिय हुआ और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड। परिणाम यह हुआ कि शहर धूल और धुएं के मिश्रण वाली धुंध में लिपट गया।

अस्पतालों में बढ़ रहीं मरीजों की कतारें
वायु प्रदूषण का सीधा असर अब अस्पतालों में दिखने लगा है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें से लगभग 300 मरीज दमा, एलर्जी, खांसी, आंखों में जलन और छाती में भारीपन की शिकायत लेकर आ रहे हैं। कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें नेबुलाइजर और ऑक्सीजन सपोर्ट देना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान हवा बच्चों बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन

मौसम...2 डिग्री घट सकता है तापमान
शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों में तापमान में 2 डिग्री और गिरावट हो सकती है। तापमान गिरने से हवा और ठंडी होगी और प्रदूषक कण जमीन के पास जमा होते जाएंगे जिससे स्मॉग और घना होगा। सुबह और शाम शहर धुएं की चादर में लिपटा दिखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें