फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले का अधिकतम तापमान 2 तो न्यूनतम तीन डिग्री बढ़ा फिर सताएगी गर्मी

Mon, 14 Apr 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गर्मी से बचाने के लिए छोटे बच्चें को टॉवल से ढाप कर गुजरते बाइक सवार। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में सोमवार को अधिकतम तापमान दो व न्यूनतम तीन डिग्री बढ़ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 20 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन में तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो दिनों तक कई भागों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई थी। बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट आई थी। अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अब फिर से धीरे-धीरे तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। 15 से 19 अप्रैल के दौरान गर्मी एवं लूं का दूसरा दौर देखने को मिलेगा।
आने वाले दिनों में अधिकतर स्थानों पर मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। 14 व 15 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा जबकि 16 से 18 अप्रैल के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान गर्म हवाओं का दबाव बना रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शाम और रात के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलेंगी। इस समय रबी की फसलों की कढ़ाई का सीजन है। बूंदाबांदी की वजह से कढ़ाई का कार्य प्रभावित हुआ है। दो से तीन दिन बाद तापमान बढ़ने पर कढ़ाई का कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। मंगलवार से कढ़ाई का कार्य फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें