फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आज रात तक निजी स्कूलों को पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी आरक्षित सीटें

Mon, 14 Apr 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शिक्षा निदेशालय की ओर से निजी स्कूलों को 14 अप्रैल तक 25 फीसदी आरक्षित सीटों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए गए हैं। इसकी अवहेलना होने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, 14 अप्रैल तक सभी निजी स्कूलों में ऑनलाइन प्रक्रिया पर रोक रहेगी और सीट प्रदर्शित होने के बाद विभाग इसे सुचारु करेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से सभी निजी स्कूलों को 7 अप्रैल तक आरटीई अधिनियम 2011 के तहत 25 फीसदी आरक्षित सीटों की सूची जारी करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर स्कूलों ने अमल नहीं किया और विभाग ने एक दिन का समय बढ़ा दिया। इसके बाद भी निजी स्कूलों की हरकत में कोई बदलाव नहीं आया। स्थिति जस की तस रही। अब विभाग ने स्कूलों को अंतिम मौका दिया है। 14 अप्रैल की रात 12 बजे तक स्कूल अपनी कक्षा की 25 फीसदी सीटों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद अगर उनकी प्रक्रिया में सुधार नहीं आया तो विभाग सख्त एक्शन लेगा और निजी स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया पर पूर्ण रूप से रोक भी लगा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें