फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम चोरी : वारदात के मास्टरमाइंड अभी फरार, गिरफ्तारी के लिए तीन दिन से पुलिस टीमें जिले से बाहर

Tue, 06 May 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी की मणप्पुरम गोल्ड लोन एनबीएफसी शाखा।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मणप्पुरम गोल्ड लोन एनबीएफसी दादरी शाखा में हुई चोरी की वारदात में एक आरोपी को दादरी पुलिस काबू कर चुकी है जबकि मास्टरमाइंड अभी गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी तलाश में जिला पुलिस की दो टीमें पिछले तीन दिनों से जिले से बाहर डेरा डाले हुए हैं। इसके बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन




दूसरी ओर, जिला पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। गौरतलब है वीरवार रात दादरी के परशुराम चौक समीप स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन एजेंसी के मुख्य शटर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। स्ट्रांग रूम में रखी सेफ को तोड़ने के बजाय दो चाबियों से खोलकर 6 किलो 600 ग्राम सोना और 14 लाख रुपये नकदी चुरा ली थी।



इस वारदात में मौजूदा या पूर्व स्टाफ का हाथ होने की बात सामने आई थी। वहीं, शुक्रवार देर शाम फील्ड जोनल मैनेजर रवि के. ने पुलिस को शिकायत देकर ब्रांच हेड प्रयास खत्री, जूनियर स्टाफ अंकित, एरिया मैनेजर रामसिंह समेत पूर्व ब्रांच हेड विजय और पूर्व ब्रांच हेड सहायक दीपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन




पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए एजेंसी शाखा के पूर्व अधिकारी मूलरूप से सोनीपत निवासी किरण को रोहतक से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि चोरी की रात वह अपने जीजा के संपर्क में था। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए न्यायालय ने उसका तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है।



बुधवार को रिमांड अवधि पूरी होगी और पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। वहीं, अभी मामले के खुलासे पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। सूत्रों की मानें तो मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए अंदरखाने मामले की गहनता से जांच की जा रही है।



चोरी से पहले पीसीआर और बाद में गुजरी थी बस



सूत्रों के अनुसार, पुलिस टीमों ने मणप्पुरम गोल्ड लोन एजेंसी शाखा के आस-पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। फुटेज की जांच में सामने आया कि चोरी करके चोर जब शाखा से बाहर निकले तो उसी दौरान एक रोडवेज भी ठीक उनके पास से गुजरी थी। वहीं, फुटेज में नजर आया कि चोरों के एजेंसी शाखा परिसर में प्रवेश करने से कुछ समय पहले ही एक पीसीआर व सदर थाना पुलिस का वाहन वहां से गुजरा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें