फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेढ़ माह में पहुंचेगी मशीन, सीटी स्कैन के लिए नहीं जाना पड़ेगा भिवानी

Fri, 05 Sep 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी नागरिक अस्पताल में डेढ़ माह में सीटी स्कैन मशीन पहुंच जाएगी और दो माह में स्वास्थ्य विभाग यह सुविधा शुरू करवा देगा। इससे पहले बुनियादी ढांचा तैयार करने की कोशिश वीरवार से शुरू हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिकृत एजेंसी ने काम शुरू कराने से पहले सुविधा के लिए चिह्नित कक्ष में हवन कराया गया। सुविधा का लाभ मिलने से सीटी स्कैन के लिए मरीजों को भिवानी नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

चरखी दादरी को जिला मुख्यालय बने साढ़े आठ साल से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक यहां जिलास्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। स्वास्थ्य विभाग इन कमियों को चरणबद्ध तरीके से दूर करने में जुटा है। सीटी स्कैन सेवा की शुरुआत इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। फिलहाल दादरी जिले में ये सुविधा नहीं है और इसके चलते प्रतिदिन पांच से 7 मरीज भिवानी रेफर किए जाते हैं। इस लिहाज से एक माह में करीब 150 मरीजों को सीटी स्कैन व एमआरआई के लिए रेफर किया जाता है। अब यह सुविधा दादरी में ही शुरू हो जाने से मरीजों को रेफर करने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।


- ढाई हजार में होंगे सीटी स्कैन व एमआरआई

एमआरआई का निजी केंद्रों पर जो खर्च आता है पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) में उससे करीब आधी राशि में मरीजों को ये सुविधा मिल जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार प्राइवेट केंद्रों पर इसका खर्च करीब पांच हजार या इससे अधिक होता है जबकि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर करीब ढाई हजार में इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एजेंसी से एमओयू किया है।
विज्ञापन


- इन श्रेणियों को मिलेगी निशुल्क सेवा

बीपीएल, अनुसूचित जाति, आर्थिक रूप से कमजोर, स्लम क्षेत्रों के निवासी और सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी।


-
सीटी स्कैन सुविधा नागरिक अस्पताल में दो माह के अंदर शुरू हो जाएगी। वीरवार से एजेंसी ने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है। डेढ़ माह के अंदर सीटी स्कैन मशीन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र सिंह, सीएमओ, चरखी दादरी, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें