फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अचीना के समीप बास माइनर टूटी, छह एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न

Fri, 05 Sep 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। गांव अचीना के समीप बुधवार सुबह बास माइनर टूटने से आसपास छह एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। माइनर टूटने की सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और पीछे से पानी बंद करवा दिया। विभाग ने बुधवार शाम ही माइनर को ठीक कर दिया।
विज्ञापन

इस समय जिले की सभी नहरों में पानी चल रहा है। गत जून माह से नहरों में पानी लगातार छोड़ कर रखा है। अब बारिश ज्यादा होने की वजह से पानी का दबाव बना हुआ है। माइनर, सब माइनर, डिस्ट्रीब्यूटरी आदि सभी में पानी चल रहा है। गांव अचीना के समीप माइनर टूट गई और इसके चलते आसपास के खेतों में पानी भर गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। विभाग अधिकारियों ने माइनर का पानी बंद करवाया और उसे ठीक करवाया गया। इससे आसपास छह एकड़ में पानी भर गया। अचीना निवासी नंबरदार उमेद सिंह ने बताया कि माइनर को ठीक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें