फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, छात्र की मौत, छात्रा की हालत गंभीर

Sun, 23 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। वेलेंटाइन-डे पर 14 फरवरी को घर से भागे जिले के छात्र-छात्रा ने राजस्थान के गंगानगर थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ निगल लिया। 12वीं कक्षा के छात्र (18) की मौत हो गई, जबकि दसवीं की छात्रा (15) जिंदगी और मौत से जूझ रही है। गांव में छात्र का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले, आरोपी छात्र के खिलाफ छात्रा के परिजनों ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

सदर थाने के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि 15 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग छात्रा को उसी के स्कूल में पढ़ने वाला 12वीं कक्षा का छात्र बहला-फुसलाकर ले गया है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद 20 फरवरी को दादरी सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि जिला दादरी निवासी प्रेमी युगल ने राजस्थान के गंगानगर रेलवे स्टेशन के पास जहर खा लिया है। दोनों एक अस्पताल में भर्ती हैं।
इसके बाद, दादरी सदर थाना पुलिस की टीम गंगानगर स्थित अस्पताल पहुंची। उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई, जबकि छात्रा का अभी उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि गंगानगर में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शुक्रवार शाम को गांव में छात्र के शव का दाह संस्कार कर दिया। वहीं, नाबालिग छात्रा का गंगानगर के ही अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


दवा लेने के लिए घर से निकली महिला लापता

चरखी दादरी। शहर के चंपापुर क्षेत्र निवासी एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस को दी शिकायत में चंपापुरी निवासी युवक ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय पत्नी 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे अस्पताल से दवा लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन तब से वह घर नहीं लौटी। उन्होंने सभी रिश्तेदारियों में पता कर लिया, लेकिन पत्नी का पता नहीं चल सका। पति की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने महिला की गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें