फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 23 Feb 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के दौरान नागरिक अस्पताल में मौजूद समसपुर के ग्रामीण।
विज्ञापन
चरखी दादरी। समसपुर-कालियावास गांव के बीच स्थित नहर के पास शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार समसपुर निवासी नरेंद्र (40) की मौत हो गई जबकि नौगावां निवासी युवक घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सदर थाने के जांच अधिकारी विनोद ने बताया कि नरेंद्र झाड़ली में मोबाइल फोन की दुकान चलाते थे। वह रोजाना बाइक पर आते-जाते थे। शुक्रवार रात वह दुकान से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात नौ बजे जब वह कालियावास गांव से निकलने के बाद नहर के पास पहुंचे तो उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में एक बाइक पर सवार नरेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार नौगावां निवासी नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें दादरी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां नरेंद्र को मृत घोषित किया गया जबकि नवीन को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।
दादरी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक नरेंद्र के पिता दिलबाग के बयान पर पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक नवीन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें