फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 13 दिन बाद लीकेज लाइन का समाधान हुआ, घरों की नींव तक जा रहा था पानी

विज्ञापन
परशुराम चौक के समीप पेयजल लाइन दुरूस्त करने के बाद गड्ढा भरने के लिए डलवाई गई मिट्टी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। भगवान परशुराम चौक के समीप लंबे समय से मुख्य पेयजल लाइन लीकेज की समस्या बनी हुई थी। लाइन से निकला पानी जहां दुकानों के सामने भर जाता था, वहीं मकानों की नींव तक पहुंच रहा था। इससे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा था और मकानों के धंसने की संभावना बनती जा रही थी। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला समाचार पत्र ने इस मुद्दे को प्रमुखता प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने तुरंत प्रभाव से लीकेज लाइन को ठीक करवाया।
विज्ञापन

भगवान परशुराम चौक से सरदार झाड़ू सिंह चौक की ओर जाने वाली सड़क के पास पिछले 13 दिनों से मुख्य पेयजल लाइन लीकेज चल रही थी। इससे हर रोज हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था और दुकानों और मकानों की नींव तक पहुंच रहा था।
परेशान दुकानदार समस्या के समाधान के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके थे, लेकिन समाधान के नाम पर अधिकारी मौन धारण किए हुए थे।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए अमर उजाला ने 16 फरवरी को प्रकाशित समाचार पत्र में इस मुद्दे को पानी, बहाव से बन गया गहरा गड्ढा नामक शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अखबार में खबर छपने के बाद जागे विभाग के कर्मचारियों ने लीकेज पेयजल को ठीक करवाया। पेयजल लाइन ठीक होने के बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें