फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किसान सभा ने सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 14 Sep 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एसडीएम आशीष सांगवान को ज्ञापन देते हुए किसान सभा के पदाधिकारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। किसान सभा पदाधिकारियों ने रोष मार्च निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने वर्ष 2023 की लंबित कपास फसल बीमा राशि जारी करवाने, खरीफ सीजन को सूखाग्रस्त घोषित कर उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

किसान सभा हलकाध्यक्ष नसीब सिंह कारीमोद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता रामपाल धारणी ने कहा कि सरकार किसान व श्रमिक हितों से कुठाराघात कर रही हैं। बाढड़ा क्षेत्र के किसानों की वर्ष 2023 की कपास फसल के बीमा क्लेम व मुआवजे की राशि लंबित है। अब तक अधिकांश पात्र किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा व मुआवजा की निर्धारित राशि नहीं भेजी गई है जिससे किसानों में असंतोष है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान खरीफ सीजन में पर्याप्त बारिश न होने के कारण ग्वार, बाजरा, मूंग सहित अन्य सभी खरीफ फसलों में सूखे की स्थिति बन चुकी है। काश्तकारों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। इस दौरान बाजरा की सरकारी खरीद शुरू करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसान नेता रामपाल धारणी, ओम प्रकाश, नसीब मोद, सत्यवान पंचगांव, महिपाल, रघुवीर, महिपाल, जगमाल, सत्यवान, राजेंद्र कारी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें